मिरहची के गांव जारथल मे पहुंचकर पीने के पानी के नमूने लेती जल निगम की टीम। संवाद
मिरहची। रसूलपुर गड़ौली गांव के बाद अब जारथल गांव में बुखार के मामले बढ़ने से सतर्कता बढ़ गई है। ग्रामीणों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जल निगम की टीम ने बुधवार को गांव पहुंचकर घरों से पानी के नमूने एकत्रित कर जांच के लिए भेजा है।
जल निगम के जेई खुर्शीद आलम ने बताया कि गांव में पेयजल की गुणवत्ता की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीणों के घरों में लगे सरकारी और निजी नलों से पानी के नमूने लिए जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि पेयजल को उबालकर या फिल्टर करके ही इस्तेमाल करें। घरों और आसपास सफाई बनाए रखें। संवाद