फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार और सहालग बाजार में रौनक

Sun, 18 Oct 2015 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पखवाड़े की मंदी के बाद बाजारों में रौनक दिखाई देने लगी है। वहीं आने वाले त्योहारों और वैवाहिक आयोजनों को लेकर भी कारोबारी उत्साहित हैं। दशहरा, करवाचौथ, दीपावली फिर शादी विवाह समारोह होंगे। पंडितों के अनुसार बड़े सहालग नवंबर माह में शुरू होंगे। इसे देखते हुए अभी से लोग बैंडबाजे, मैरिज होम, हलवाई, डेकोरेशन बुक करा रहे हैं। बाजारों में भी खरीदारों की भीड़ दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


इस साल सीमित वैवाहिक लग्नों के चलते आगामी सहालग व्यस्ततम रहेंगी। एक माह की तिथियों में आयोजनों की धूम रहेगी। इसका असर अभी से ही दिखने लगा है। आयोजक परेशान हैं।  मैरिज होम, हलवाई, कैटरर्स, डेकोरेटर की बुकिंग कर रहे हैं। वहीं कारोबारी भी खासे उत्साहित हैं। दुकानें सजने लगी हैं। त्योहार के चलते पटाखे, कपड़े, डेकोरेशन के सामान की दुकानों पर सामान भर गया है तो ग्राहकों की भी भीड़ दिखाई दे रही है। कारोबारी दिल्ली ओर अन्य शहरों से स्टाक मंगा रहे हैं। इसके अलावा साड़ी श्रृंगार की दुकानों पर भी महिलाओं की अच्छी खासी भीड़ लगी नजर आती है।
शहर के व्यस्तम बाजार बाबूगंज, घंटाघर पर लोगों की भीड़ के चलते पैर रखने की जगह तक नहीं मिलती है। ब्यूटी पार्लरों के यहां भी महिलाओं की भीड़ दिखाई दे रही है।   
विज्ञापन


14 जुलाई 2015 को सिंह राशि में आई वृहस्पति के चलते शुभ वैवाहिक लग्नों का टोटा रहा है। बारह वर्ष बाद आने वाले इस चक्र में शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार वैवाहिक आयोजन, देव  प्रतिष्ठा, गृह प्रवेश, यज्ञोपवीत आदि निषेध रहते हैं।
विज्ञापन

 
सिंह राशि के नवांश के चलते कुछ क्षेत्रों में शुभ आयोजन अनुमन्य हो रहे हैं। ऐसे में 22 नवंबर से शुरू वैवाहिक आयोजन 15 दिसंबर तक जारी रहेंगे।
- ब्रहमर्षि सुधांशु निर्भय, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें