फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बिना लाइसेंस के चल रहीं खाद-बीज की दुकानें

Wed, 28 Jan 2026 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मिरहची। क्षेत्र के किसानाें ने कस्बे से लेकर देहात क्षेत्र में अनेक खाद-बीज की दुकानें बिना लाइसेंस के संचालित होने का आरोप लगाया। उनका आरोप है कि बगैर लाइसेंस के संचालित दुकानों पर नामचीन कंपनी के नाम पर महंगी नकली दवाएं बेचकर किसानों को ठगा जा रहा है।
विज्ञापन


क्षेत्र के किसान भूपसिंह, शीलू लोधी, विक्रम सिंह, संजू, प्रमोद कुमार ने बताया कि कीटनाशक दवाओं की बिक्री के लिए जिला कृषि विभाग से लाइसेंस जारी किया जाता है। क्षेत्र के अचलपुर रोड, गोबरा, जारथल, नगला श्याम चौराहे सहित कस्बे में अनेक खाद-बीज की दुकानें हैं जिन पर कीटनाशक दवाओं की बिक्री की जा रही है। आरोप है कि इन विक्रेताओं पर लाइसेंस की बजाय कंपनी का बिक्री करने का अधिकार पत्र है। इसको दिखाकर दुकानदार किसानों के साथ ठगी कर रहे हैं।

दुकानदार नामचीन कंपनी के नाम पर नकली दवाओं को महंगे दामों में बेचकर किसानों से ठगी कर रहे हैं। किसान मुन्नालाल, बाबूराम, भगवान सिंह, राजेंद्र सिंह, रवि ने बताया कि महंगी दवा लाकर खेत में लगाई। इसके बाद भी कीटों से फसल को सुरक्षा नहीं मिली। क्षेत्र के किसानों ने जिलाधिकारी से नकली दवाओं की बिक्री पर अंकुश लगाने की मांग की है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह ने कहा कि अभी तक इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें