फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कक्षा छह के छात्र को पीटने का आरोप

Wed, 28 Jan 2026 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। एक निजी विद्यालय के दो शिक्षकों पर कक्षा छह के 10 वर्षीय छात्र को पीटने का आरोप लगा है। पिटाई से बच्चा दहशत में आ गया। मामले में छात्र के पिता ने कोतवाली देहात में दोनों शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला वर्मा नगर निवासी रोहित यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा आरव यादव एक निजी स्कूल में कक्षा 6 का छात्र है। आरोप है कि मंगलवार को स्कूल परिसर में शिक्षक प्रवीन कुमार और हर्षित ने छात्र को बुरी तरह से पीटा। इस वजह से बच्चे के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं हैं। बेटे ने डर की वजह से किसी को बताया नहीं। जब उसके चेहरे पर पिटाई के निशान देखे और पूछा तो उनसे सारी जानकारी दी।
इसके बाद जब स्कूल पहुंचे और शिक्षकों से इस संबंध में पूछताछ की तो आरोपियों ने अपनी गलती स्वीकार करने के बजाय उनके साथ भी अभद्रता की। आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बच्चे का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद उपचार कराया जा रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

आरोपी शिक्षकों को किया गया कॉलेज से निष्कासित
एटा। कक्षा छह के छात्र को पीटने वाले दोनों शिक्षकों को विद्यालय प्रबंधन ने निष्कासित कर दिया। प्रधानाचार्य राजीव दास ने बताया कि छात्र के साथ इस प्रकार की हरकत करने वाले दोनों आरोपी शिक्षकों प्रवीन कुमार और हर्षित चौहान को निकाल दिया गया है। इस प्रकार की लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें