फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिला फाइनेंस कर्मी को डंपर ने रौंदा, मौके पर निकल गया दम; साथी की हालत नाजुक

Thu, 30 May 2024 09:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार महिला फाइनेंस कर्मी को रौंद दिया। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। जबकि उसके साथी की हालत नाजुक है। 
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में बृहस्पतिवार को डंपर ने स्कूटी सवार महिला फाइनेंस कर्मी को रौंद दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतका आगरा की रहने वाली थी। वह जलेसर में एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी करती थी।

विज्ञापन


हादसा शकरौली थाना क्षेत्र में दोपहर लगभग 1:30 बजे बदनपुर गांव के पास हुआ। सपना (29) निवासी ईदगाह के पास आगरा की स्कूटी को डंपर ने पीछे से रौंद दिया। इससे सपना व उसका चालक साथी ज्ञानप्रकाश निवासी इनौता थाना मनिया जिला धौलपुर राजस्थान गंभीर रूप से घायल हो गए। जब तक घायल सपना को उठाया गया, उसने दम तोड़ दिया। वहीं ज्ञानप्रकाश का उपचार जलेसर सीएचसी पर चल रहा है।

थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि सपना जलेसर में लाइट फाइनेंस कंपनी में काम करती थीं। बृहस्पतिवार को वह अपने साथी ज्ञानप्रकाश के साथ फाइनेंस कंपनी के काम के सिलसिले में रजावली चौराहे की ओर जा रही थीं। रास्ते में बदनपुर के पास तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीओ जलेसर कृष्णमुरारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें