फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से मासूम बालिका की मौत, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। समीपवर्ती ग्राम किसरोली में एक मासूम बालिका की बुखार से मौत हो गई। इसके अलावा ग्राम भेंसोरा में मलेरिया बुखार से पीड़ित एक बालिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

किसरोली निवासी शालिनी (4) पुत्री मानपाल को चार दिन पहले बुखार आया था। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल से दवा दिलाकर लाए थे। बृहस्पतिवार को सुबह के समय उसे अचानक उल्टी हुई। इसके साथ ही खून भी आया। इसके बाद परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे, रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर छोटे भैसोरा निवासी भारती(9) पुत्री मुकेश को बुखार होने पर पीएचसी ले गए। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां जांच में मलेरिया की पुष्टि के बाद उसे भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन

दो भाइयों की अकेली बहन थी शालिनी
कासगंज। शालिनी अपने दो भाईयों की अकेली बहन थी। उसके सबसे बड़ा भाई 10 साल का है जबकि छोटा भाई 2 साल का है। घर की लाड़ली बेटी की मौत से परिवार में मायूसी छा गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें