फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजेता टीम को ट्राफी देकर किया सम्मानित

Wed, 13 Jan 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री गणेश इंटर कॉलेज में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का बुधवार को फाइनल मुकाबले के साथ समापन हो गया। स्कूल र्र्स्पोट्स प्रमोशन फाउंडेशन के अंदर 15 क्रिकेट टूनामेंट में फाइनल मुकाबले में विजेता रहने वाली शांति देवी पाराशर की टीम को आयोजकों ने ट्राफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


फाइनल मैच का शुभारंभ पूर्व पालिकाध्यक्ष डा. शशिलता चौहान ने किया। जीत के लिए लगातार प्रयास करने वाला ही सच्चा खिलाड़ी है। विशिष्ट अतिथि अवधेश प्रताप सिंह ने कहा कि बच्चों को शिक्षा व खेल दोनों को जीवन में साथ लेकर चलना चाहिए। स्टेट कोआर्डिनेटर सईद मुताहिर जैदी ने बताया कि फाइनल मैच में विजेता टीम के खिलाड़ियों में से प्रदेश स्तर के मैच के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। स्टेट के लिए चयनित खिलाड़ियों को फाउंडेशन की ओर से निशुल्क आवास, शिक्षा और होटल की सुविधा दी जाएगी।

स्टेट लेवल के मैचों का सीधा प्रसारण दूरदर्शन पर आएगा। फाइनल मुकाबला शांति देवी पाराशर जूनियर हाईस्कूल, शिवजी महाराज माध्यमिक विद्यालय नगला सैजना के बीच खेला गया। शिवजी महाराज की टीम ने 7.4 ओवर में मात्र 20 रनों का लक्ष्य पाराशर टीम को दिया। शांति देवी की टीम ने 7.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज कर ली। विजेता टीम को सम्मानित किया। संचालन डा. शैलेन्द्र सिंह यदुवंशी, पवन कुमार गौतम ने संयुक्त रूप से किया। पुरस्कार वितरण के दौरान प्रधानाचार्य एचपीएन दुबे, जयसिंह वर्मा, जाफरी, धारा सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें