मारहरा। पीएसी रोड पर बग्घी की चपेट में आने से बाइक सवार पिता की मौत हो गई। जबकि बाइक पर साथ बैठे बेटा-बेटी गंभीर रूप से घायल हो मौत हो गए। इनका मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में उपचार चल रहा है।
गांव काजीखेड़ा थाना मारहरा निवासी बालक ने बताया कि पिता कमल दास (30) के साथ बाइक से बाजार करने जा रहे थे। रास्ते में पीएसी राड पर बिना नंबर की झांकी वाली बग्घी की चपेट में आ गए। इसकी वजह से तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों व राहगीरों ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने कमलदास को मृत घोषित कर दिया। बच्चों का उपचार चल रहा है।
दूसरे सड़क हादसे में कोतवाली नगर क्षेत्र में सोमवार की देर शाम बस को बचाने के चक्कर में एक कार ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकरा गई। शिकोहाबाद हादसे में कोमल सिंह निवासी पतारा थाना एका जिला फिरोजाबाद गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। यहां से चिकित्सक ने हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया।