फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में पिता-पुत्र घायल

Tue, 12 May 2026 10:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। सराय रोड स्थित हिरदेपुर गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में पिता-पुत्र घायल हुए हैं। जिनको गंभीर हालत में हायर सेंटर भेजा गया है। राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के गांव पहरा निवासी भुल्लन सिंह अपने पुत्र अक्षय कुमार के साथ बाइक से छिबरामऊ अपनी बेटी के यहां जा रहे थे। हिरदेपुर गांव के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में कर दोनों पिता-पुत्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनको गंभीर हालत में हायर सेंटर भेज दिया गया।
विज्ञापन




जानलेवा हमले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार

एटा। देहात कोतवाली पुलिस ने जानलेवा हमले में फरार एक और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अभिषेक पुत्र मुकेश निवासी विरामपुर को विरामपुर भट्ठे के पास से गिरफ्तार किया है। बताया कि इस मामले में पहले से ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें