फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पिता पर 20 लाख हड़पकर जानलेवा हमला करने का आरोप

Fri, 05 Dec 2025 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। किसान नेता रंजीत कुमार उर्फ राजू आर्य ने अपने पिता के खिलाफ कोतवाली देहात में प्राथमिकी लिखाई है। आरोप है कि पिता ने प्लॉट के नाम पर 20 लाख रुपये ले लिए। बैनामा करने को कहा तो रिश्तेदारों और अज्ञात लोगों के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन

मारहरा रोड निवासी राजू आर्य ने पुलिस को बताया कि उनका अपने पिता रामकुमार सिंह के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा था। ममेरे भाई की मध्यस्थता से समझौता हुआ कि सीएस मेडिकल कॉलेज के पास स्थित 4800 वर्ग फीट का प्लॉट पिता उन्हें देंगे। इसके बदले रंजीत उनको 20 लाख रुपये देंगे। 21 अक्तूबर को लिखित समझौते के बाद पिता को 20 लाख रुपये दे दिए और प्लाॅट पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया। जब पिता से बैनामा करने को कहा तो वे टालमटोल करने लगे।
आरोप है कि 26 अक्तूबर की सुबह करीब 11 बजे पिता रामकुमार सिंह, रिश्तेदार वीरेश, अमोद कुमार, अंशू के अलावा कार व बाइक सवार 8 अन्य लोग लाठी-डंडों और असलहों के साथ प्लॉट पर आ धमके। पिता ने पैसे लेने की बात से साफ इन्कार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों ने जमीन पर गिराकर लाठी-डंडों से पीटा और गले में गमछा डालकर गला घोंटने की कोशिश की। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले कि अगर दोबारा प्लाॅट पर आए तो जिंदा नहीं छोड़ेंगे। सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें