फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जंगली सुअरों की घुसपैठ से किसान चिंतित

Sun, 08 Dec 2024 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का रामपुर। कस्बा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र बिल्सड़, नगला तुलई, भैंसराना में जंगली सुअर लगातार घुसपैठ कर रहे हैं। फसल खराब करने के साथ ही किसानों पर हमला कर रहे हैं। इससे किसान चिंतित हैं। अपनी फसल बचाने के लिए रात में झुंड बनाकर पहरा देने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

किसानों ने शनिवार रात बीडीआरएस इंटर काॅलेज के पीछे जंगली सुअर खेतों के आसपास मंडराते और फसल खराब करते हुए देखे। इस पर लाठी-डंडा लेकर व आग जलाकर सुअरों को भगाया। किसानों ने बताया कि छोटी फसल में तो ये दिखाई दे जाते हैं। लकिन जो फसलें बड़ी हैं उनमें देख पाना मुश्किल होता है। फसल बर्बाद करने के अलावा ये किसानों के लिए भी खतरा बने हुए हैं।
बताया कि कई दिन से लगातार सुअर दिखाई दे रहे है और फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। शिकायतों के बावजूद वन विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। किसानों का कहना है कि यह बागों आदि में छुपे रहते हैं। किसानों पर हमला भी करते हैं। किसान नेम सिंह, रामेश्वर ने बताया कि आलू की फसल को सुअर उजाड़ देते हैं। भगाने जाओ तो हमला कर देते हैं। क्षेत्रीय वन अधिकारी आदित्य सक्सेना ने बताया कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं है। जानकारी कर जंगली सुअरों को पकड़वाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें