फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: लोकतंत्र रक्षक सेनानी का निधन, राजकीय सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार

Sun, 08 Dec 2024 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। नगर के मोहल्ला महावीरगंज निवासी लोकतंत्र रक्षक सेनानी सुरेश चंद्र का बीमारी से निधन हो गया। इससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

75 वर्षीय सुरेश चंद्र वार्ष्णेय कई महीनों से किडनी रोग से पीड़ित थे। 1975 में वह आपातकाल के दौरान जेल गए थे। उनको मुख्यमंत्री रहते हुए मुलायम सिंह यादव एवं डीएम एटा ने भी सम्मानित किया था। रविवार को प्रोटोकाल के तहत वरिष्ठ उपनिरीक्षक जयवीर सिंह ने गारद सहित उनको सलामी दी। शवयात्रा में भी काफी संख्या में लोग शामिल हुए। मुखाग्नि उनके बेटे अर्जुन वार्ष्णेयने दी। एसडीएम विपिन कुमार मोरल, नायब तहसीलदार वाहिद, पालिकाध्यक्ष के पति संजीव वर्मा ने उनके पैतृक आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इनके अलावा गौरव वार्ष्णेय, संजू रजा, अमित विद्रोही, नवीन वार्ष्णेय, हरीश वार्ष्णेय, चंदू, लेखपाल सौरभ चौहान आदि लोग भी मौजूद रहे।

08जेएनडी21: कबड्डी मैच में हिस्सा लेने पहुंचे खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें