फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बारिश-ओलावृष्टि से नुकसान पर किसान यूनियन ने रखी मुआवजे की मांग

Tue, 14 Apr 2026 12:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पर एसडीएम राजकुमार मौर्य को ज्ञापन सौंपते किसान यूनियन के पद
विज्ञापन
एटा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पहुंचे जहां उन्होंने बारिश, आंधी व ओलावृष्टि से किसानों की फसलों के हुए नुकसान के मुआवजे की मांग की। यूनियन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम राजकुमार मौर्य को सौंपा।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष ने कहा कि कई क्षेत्रों में 50 से 100 प्रतिशत तक फसल नष्ट हुई है। इसके बावजूद संबंधित अधिकारी कार्यालयों में बैठकर सरकार को अधूरी व जमीनी स्थिति से दूर आंकड़े भेज रहे हैं। बैंकों और सहकारी समितियों से लिए गए ऋणों की वसूली का दबाव किसानों को आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर कर सकता है। ज्ञापन में मांग की गई है कि प्राकृतिक आपदा कोष से वित्तीय सहायता, फसल बीमा राशि तत्काल उपलब्ध कराई जाए व किसानों के सभी सरकारी ऋण माफ किए जाएं। राजेंद्र सिंह, कुलदीप यादव, संजय सिंह, राम खिलाड़ी व संदीप यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें