फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने रोका मचुआ रजबहा की खोदाई का काम

Sun, 10 May 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव रतनपुर अखतौली गांव से मचुआ रजबहा तक सिंचाई के लिए मचुआ रजबहा की कराई जा रही खोदाई का काम रविवार को ग्रामीणों ने रुकवा दिया। भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में एकत्रित हुए सैकड़ों ग्रामीणों ने तीन किलोमीटर तक हो रहे निर्माण कार्य में लग रही जेसीबी पर चढ़कर प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि प्रदेश सरकार किसानों की सैकड़ों बीघा कृषि योग्य जमीन में रजबहा निकलवा रही है, जबकि इसका कोई मुआवजा नहीं दिया जा रहा, बल्कि किसानों की जमीन छीनी जा रही है। किसानों ने सरकार से 10 लाख रुपये प्रति बीघा मुआवजे की मांग की है। इस दौरान किसानों ने फावड़ा से मिट्टी भी समतल कर दी।
विज्ञापन



गांव रतनपुर अखतौली से मचुआ रजबहा तक सिंचाई विभाग द्वारा तीन किलोमीटर तक सिंचाई के लिए रजबहा की खोदाई का काम कराया जा रहा है। जिसका उक्त क्षेत्र के किसान विरोध कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि पिछले पांच महीने से इस रजबहा की एटा सिंचाई विभाग द्वारा खोदाई कराई जा रही है जिसमें 100 से अधिक किसानों की 500 बीघा से अधिक कृषि योग्य जमीन उनसे छीनी जा रही है। जबरन अधिकारी ठेेकेदार से इसकी खोदाई करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की जमीन पर यह अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। डीएम को भी अवगत कराया गया, और कई बार इसकी नापतोल भी हुई है। उसके बाद भी किसानों को कोई मुआवजा नहीं दिया गया है। चेतावनी दी कि जब तक उन्हें मुआवजा नहीं मिलेगा वह रजबहा का काम शुरू नहीं होने देंगे।


इसी मांग के चलते ग्रामीणों ने मचुआ रजबहा का काम रुकवा दिया और प्रदर्शन किया। दूसरी ओर, भाकियू की हुई बैठक में प्रदेश सचिव अखिल यादव ने कहा कि प्रदेश के सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव हैं और जिले के प्रभारी मंत्री भी। फिर भी रजबहा के निर्माण में किसानों की जमीन सरेआम लूटी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता औश्र ठेकेदार सैफई में अपनी रिश्तेदारी बताकर किसानों को डरा धमकाकर उनकी जमीन हड़पना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सोमवार को सुबह 11 बजे भाकियू का प्रतिनिधिमंडल आयुक्त अलीगढ़ से मिलेगा। इस मौके पर राकेश यादव, डोरीलाल, टिंकू, संजू, अमरजीत, दीपक वाल्मीकि, जुगेंद्र सिंह आदि  मौजूद थे।
विज्ञापन




30-40 गांवों को मिलेगी सिंचाई की सुविधा
इस रजबहा के बनने से आसपास के 30-40 गांवाें के किसानाें को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों की मांग पर ही इसका निर्माण कराया जा रहा है। मामले की जानकारी डीएम, सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारियों को भी दे दी गई है। जल्द ही इस मामले के निस्तारण की बात अधिकारी कह रहे हैं।



पूर्व में भी इस जमीन की नाप कराई जा चुकी है, जिसमें कुछ जमीन किसानों की निकल रही है, जबकि सिंचाई विभाग का कहना है कि यह जमीन उसकी है। दुबारा से इसकी नापतोल कराई जाएगी। यदि किसानों की जमीन निकलती है तो इसकी रिपोर्ट डीएम को सौंपेंगे।
विज्ञापन

-अजीत कुमार सिंह, एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें