खेतों की बुवाई शुरू हो चुकी है लेकिन खाद न मिलने से किसान परेशान हैं। किसानों ने विकासखंड निधौली कलां के गांव सिरांव में चकरोड की नाप कराकर सफाई कराने व गांव में खरंजों पर हुए गड्ढों को दुरुस्त कराने की भी मांग की।
एटा। भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रवादी) के बैनर तले किसानों ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर मासिक पंचायत हुई। पंचायत की अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष महेश चंद्र ने की जबकि संचालन राजपाल ने किया। किसानों ने खाद, बिजली और सफाई व्यवस्था की आवाज उठाई। इसके बाद मांगों का ज्ञापन एसडीएम सतीश कुमार को जिलाधिकारी के नाम सौंपा।
विज्ञापन
जिला अध्यक्ष जुगेश कुमार यादव ने कहा कि जिलेभर में डीएपी खाद की भारी किल्लत बनी हुई है। खेतों की बुवाई शुरू हो चुकी है लेकिन खाद न मिलने से किसान परेशान हैं। किसानों ने विकासखंड निधौली कलां के गांव सिरांव में चकरोड की नाप कराकर सफाई कराने व गांव में खरंजों पर हुए गड्ढों को दुरुस्त कराने की भी मांग की।
साथ ही यह भी कहा कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों में माता पिता से अलग रह रहे बच्चों के राशन कार्ड बनवाए जाएं। ओम प्रकाश सिंह, रमेश चंद्र कुशवाह, राजपाल सिंह, बनवारी लाल, कप्तान सिंह, भूदेव सिंह सहित सभी किसानों ने एक स्वर में कहा कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान कराए जाने की मांग की।