फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पराली जलाने पर किसान पर 5000 का जुर्माना

Thu, 06 Nov 2025 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में पराली जलाने पर कृषि विभाग ने सख्ती दिखाते हुए एक किसान पर 5000 रुपये का जुर्माना लगाया है। उपनिदेशक कृषि के निर्देश पर विभागीय टीमें सैटेलाइट से मिली सूचना पर जलेसर क्षेत्र के मीसाकलां में पहुंचीं।
विज्ञापन

निरीक्षण में गाटा संख्या 50337 पर पराली जलाने की पुष्टि हुई। मौके पर ही दोषी किसान से जुर्माना वसूलते हुए सख्त चेतावनी दी गई। उपनिदेशक कृषि सुमित कुमार ने किसानों से अपील की है कि पराली न जलाएं, अन्यथा आगे कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें