फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: किसानों ने उठाई चकबंदी रोकने की मांग, एडीएम को सौंपा ज्ञापन

Sun, 03 Aug 2025 12:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। समाधान दिवस में आए एडीएम वित्त एवं राजस्व लालता प्रसाद के सामने क्षेत्र के किसानों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। नरौरा में चल रही चकबंदी को तत्काल रोके जाने की मांग की। वहीं, दूसरे संगठन ने मेडिकल कॉलेज में भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन (किसान) के मंडल उपाध्यक्ष नितिन ठाकुर ने कहा कि किसान चकबंदी प्रक्रिया से कतई संतुष्ट नहीं हैं। इसलिए इस पर रोक लगाई जाए। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह और लखन यादव ने मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की अनियमित उपस्थिति, फर्जी हाजिरी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मेडिकल काॅलेज में भ्रष्टाचार चरम पर है। किसान संगठनों ने मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें