फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: डीएपी के लिए कतार में लगे किसानों में मारपीट, हंगामा

Thu, 09 Oct 2025 12:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
जलेसर में कृभको केंद्र के बाद किसानों में होती मारपीट। स्रोत वीडियोग्रेब
विज्ञापन
जलेसर। डीएपी खाद की कमी के चलते किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बुधवार को सादाबाद रोड स्थित कृभको किसान सेवा केंद्र पर कतार में लगे किसानों में मारपीट हो गई और हंगामा हो गया। इसके चलते काफी देर वितरण बंद रहा। बाद में पुलिस ने पहुंचकर लोगों को शांत कराते हुए डीएपी का वितरण शुरू कराया।
विज्ञापन

किसान डीएपी खाद लेने के लिए बुधवार तड़के से ही कृभको सेंटर के बाहर लंबी कतार में खड़े थे। जैसे ही वितरण शुरू हुआ पहले खाद लेने की होड़ में कुछ किसान आपस में भिड़ गए, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। कई किसान दोनों पक्षों की ओर से आपस में उलझने लगे। मारपीट की सूचना मिलते ही थाने से पुलिस बल वहां पहुंच गया। झगड़ रहे किसानों को शांत कराकर डीएपी वितरण शुरू कराया गया। साथ ही किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए यहां पुलिसबल तैनात कर दिया गया। किसानों का कहना था कि पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं होने से उन्हें कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता है और लंबी लाइनों में खड़े रहना पड़ता है जिससे परेशानी और गुस्सा बढ़ता जा रहा है।
सालवाहनपुर में भी बिगड़ी व्यवस्था, पहुंचीं एसडीएम
तहसील क्षेत्र के कृभको खाद केंद्र सालवाहनपुर पर भी किसानों की अधिक संख्या और कम डीएपी के चलते स्थिति बिगड़ गई। सुबह से ही डीएपी लेने के लिए केंद्र पर सैकड़ों किसान जमा हो गए थे जिसके कारण अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हंगामा होते देख पुलिस और अधिकारियों को सूचना दी गई। एसडीएम भावना विमल पुलिस फोर्स के साथ केंद्र पर पहुंचीं। किसानों को कतार में लगवाया और टोकन देकर खाद वितरण शुरू कराया। केंद्र संचालक को पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




किसान संतुलित मात्रा में करें उर्वरकों का प्रयोग

एटा। जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह ने बताया कि जिले में उर्वरकों की कमी नहीं है। वर्तमान में 2059 मीट्रिक टन (एमटी) यूरिया, 11044 एमटी डीएपी, 4668 एमटी एनपीके, 8131 एमटी एमओपी व 1806 एमटी एसएसपी उपलब्ध है। विक्रेताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे खतौनी व आधार कार्ड देखकर ही निर्धारित दर पर उर्वरक दें। उल्लंघन करने वालों पर उर्वरक नियंत्रण आदेश और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील की है कि फसलों में उर्वरकों का संतुलित प्रयोग करें और अनावश्यक भंडारण न करें।

जलेसर में कृभको केंद्र के बाद किसानों में होती मारपीट। स्रोत वीडियोग्रेब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें