फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: महापंचायत में जाने से रोकने पर किसानों ने किया प्रदर्शन, सिकंदराराऊ मार्ग जाम

Thu, 20 Mar 2025 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
जलेसर में सिकंदराराऊ मार्ग पर बैठे लोगों को समझाती पुलिस।  - फोटो : जलेसर में सिकंदराराऊ मार्ग पर बैठे लोगों को समझाती पुलिस।
विज्ञापन
जलेसर (एटा)। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के पैतृक गांव में बृहस्पतिवार को महापंचायत में जा रहे किसानों को जिले की सीमा पर पुलिस ने रोक दिया। इस पर गुस्साए किसानों ने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जलेसर-सिकंदराराऊ रोड एक घंटे जाम लगा रहा।
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं को लेकर भानुप्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को अपने पैतृक गांव नगला सुखदेव में महापंचायत बुलाई थी। इसमें शामिल होने के लिए पड़ोसी जनपद हाथरस, अलीगढ़, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा से बड़ी संख्या में किसान पहुंचना शुरू हो गए। क्षेत्राधिकारी नीतिश गर्ग और कोतवाली प्रभारी डॉ. सुधीर राघव ने आस-पास के थानों का फोर्स बुलाकर किसानों को जिले के बार्डर पर रोक दिया। फिरोजाबाद जिले से आ रहे किसानों को रजावली चौराहा पर रोका गया।
हाथरस और अलीगढ़ से आ रहे किसानों को कानऊ मोड़ पर रोक दिया गया। इसके विरोध में किसान सड़क पर प्रदर्शन करने लगे। किसानों के प्रदर्शन करने पर सिकंदराराऊ-जलेसर मार्ग पर जाम लग गया। इसके अलावा सादाबाद, आगरा, फिरोजाबाद मार्ग पर भी किसानों की भीड़ और प्रदर्शन से जाम जैसी स्थिति बन गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के भाजपा नेता पम्मी ठाकुर, शिवप्रताप सिंह, श्यामवीर ठाकुर आदि ने पहुंचकर किसानों को समझाया। पुलिस अधिकारियों के समझाने पर जाम खुल सका। इधर किसान नेता भानुप्रताप सिंह ने आईजी आगरा, फिरोजाबाद के डीएम एवं एसपी से वार्ता होने के बाद महापंचायत समाप्त करने की घोषणा कर दी। तब जाकर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे किसान शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें