फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने शुरू की पदयात्रा

Thu, 17 Sep 2015 10:40 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले गुरुवार से पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मारहरा रेलवे स्टेशन से पदयात्रा शुरू की गई। यह पदयात्रा रात को मिरहची क्षेत्र में विश्राम करेगी और दूसरे दिन शुक्रवार को एटा के लिए रवाना होगी। पदयात्रा शुरू होने से पहले यूनियन की एक सभा स्टेशन ग्राउंड में हुई। इसमें किसान नेताओं ने  समस्याओं की अनदेखी किए जाने पर सरकार को जमकर कोसा।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह 10 बजे से ही रेलवे स्टेशन मारहरा पर भारतीय किसान यूनियन के निर्धारित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए किसानों का जमावड़ा शुरू हो गया। दोपहर 12 बजे किसानों ने एक सभा का आयोजन किया। सभा को संबोधित करते हुए जनपद हाथरस के उपाध्यक्ष नौबत सिंह ने कहा कि धरती पुत्र कहे जाने वाले नेता को किसानों ने बहुमत के साथ सरकार बनाने का मौका दिया, लेकिन आज वह नेता मुलायम सिंह धरती पुत्र न होकर सैफई पुत्र तक ही सीमित होकर रह गए हैं। शिक्षामित्रों को लेकर अखिलेश सरकार पर जमकर कोसा, कहा कि जब उन्हें जानकारी नहीं थी तो विधिक सलाह ले लेनी चाहिए थी यदि ऐसा होता तो आज यह स्थिति पैदा नहीं होती। सभा को किसान नेता अखिल यादव, एटा के पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी, ध्रुव शास्त्री, हर्ष वर्धन आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता श्यामबाबू वर्मा और संचालन साजिद अली ने किया। वहीं पदयात्रा का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर कासगंज, हाथरस, अलीगढ़ एवं एटा के सैकड़ों किसान मौजूद थे। वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मारहरा पुलिस के अलावा जीआरपी और आरपीएफ के उपनिरीक्षक दलबल के साथ मौजूद थे। बता देें कि रात को पदयात्रा मिरहची क्षेत्र में विश्राम करेगी। शुक्रवार सुबह एटा के लिए प्रस्थान करेगी, जहां जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें