फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: किसानों ने बिजलीघर में ताला जड़कर एसडीओ को बंधक बनाया

Wed, 20 Aug 2025 06:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। क्षेत्र की बिगड़ी बिजली व्यवस्था और किसानों पर दर्ज बिजली संबंधी मुकदमों से गुस्साए भाकियू (भानु) ने बुधवार को बिजलीघर पर प्रदर्शन किया। ताला जड़कर एसडीओ अजीत उपाध्याय को बंधक बना लिया। दर्ज मुकदमे वापस लिए जाने के आश्वासन पर भी धरने पर डटे रहे और फीडर से आपूर्ति बंद कर दी। करीब 6 घंटे बाद धरना खत्म हुआ तब आपूर्ति सुचारू हो सकी।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने कस्बे के बिजलीघर का घेराव किया। बिजलीघर पर ताला डालकर प्रदर्शन करने लगे। तालाबंदी से दोपहर 12 बजे बिजली आपूर्ति बंद हो गई। एसडीएम भावना विमल के निर्देश पर तहसीलदार शास्वत अग्रवाल और एसडीओ अजीत उपाध्याय बिजलीघर पहुंचे। किसानों में उबाल देख अधिकारियों से पहले बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी पहुंच गया था। पुलिस की मौजूदगी में तहसीलदार और एसडीओ ने किसान नेताओं से वार्ता की।
किसान विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता को बुलाने की मांग पर अड़े थे। फोन पर संपर्क कर एसडीओ ने किसानों पर दर्ज सभी मामले वापस लिए जाने का आश्वासन दिया। इस पर भी किसान नहीं माने। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की घोषणा एक्सईएन आकर करें। शाम को धरना दे रहे किसानों ने बिजलीघर पर ही भोजन पकाने की शुरूआत कर दी। बाद में अधिकारियों के समझाने पर धरना खत्म करने का एलान किया। धरना प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष पंकज ठाकुर, गौरव प्रताप सिंह, उपेंद्र पाल सिंह, मनजीत प्रताप सिंह आदि किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें