फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एटा में डीएपी खाद वितरण केंद्र पर बवाल, किसानों के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो हुआ वायरल

Wed, 08 Oct 2025 01:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में डीएपी के लिए लाइन में लगे किसानों में विवाद हो गया। मामला इस कदर बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
किसानों में हो गई मारपीट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के जलेसर में डीएपी खाद की कमी के चलते किसानों की परेशानी अब विवाद का रूप ले रही है। जलेसर कस्बे के सादाबाद रोड स्थित कृभको किसान सेवा केंद्र पर डीएपी खाद लेने पहुंचे सैकड़ों किसानों के बीच  मारपीट हो गई। यह घटना लाइन में आगे लगने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई।
विज्ञापन


विवाद और मारपीट का यह घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि किसान आपस में धक्का-मुक्की और मारपीट कर रहे हैं, जो खाद की किल्लत और किसानों में व्याप्त रोष को साफ दर्शाता है।

जानकारी के अनुसार, किसान डीएपी खाद लेने के लिए तड़के सुबह से ही कृभको सेंटर के बाहर लंबी लाइन में खड़े थे। जैसे ही वितरण शुरू हुआ, पहले खाद लेने की होड़ में कुछ किसान आपस में भिड़ गए, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
विज्ञापन


मारपीट की सूचना मिलने पर प्रशासन ने तत्काल कृभको सेंटर पर पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस की मौजूदगी में अब किसानों को लाइन में व्यवस्थित तरीके से लगाकर डीएपी खाद का वितरण कराया जा रहा है, ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

किसानों का कहना है कि पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध न होने के कारण उन्हें कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता है और लंबी लाइनों में खड़े रहना पड़ता है, जिससे परेशानी और गुस्सा बढ़ता जा रहा है। किसानों ने प्रशासन से जिले में पर्याप्त डीएपी खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें