फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: खेत पर काम कर रहे किसान की सांड़ के हमले से मौत

Sun, 30 Nov 2025 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
फाइल फोटो वीरेंद्र बघेल
विज्ञापन
मारहरा। थाना क्षेत्र के गांव नगला परसी में रविवार को खेत में मटर की नराई कर रहे किसान पर अचानक सांड़ ने पीछे से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल किसान ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

नगला परसी निवासी 55 वर्षीय वीरेंद्र बघेल सुबह इंडेन गैस गोदाम के सामने स्थित अपने खेत में मटर की नराई कर रहे थे। उसी दौरान अचानक एक सांड़ खेत में घुस आया और पीछे से वीरेंद्र पर जोरदार हमला कर दिया। हमले की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और किसी तरह सांड़ को भगाया। सूचना के बाद पहुंचे परिजन घायल वीरेंद्र को उपचार के लिए नजदीकी निजी चिकित्सक के यहां लेकर गए।
चिकित्सक ने स्थिति गंभीर देख कासगंज रेफर कर दिया। वहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। थानाध्यक्ष केके लोधी ने बताया कि घटना की तहरीर मृतक की पत्नी कमला देवी ने दी है। इधर, हमलावर सांड़ को पकड़ने के लिए मिरहची पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित कौशल के नेतृत्व में पशुपालन विभाग की टीम गांव पहुंची। लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद सांड को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें