फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन की रंजिश में गोली मारकर घायल करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जमीन की रंजिश को लेकर अनुसूचित जाति के एक किसान को गोली मारकर घायल करने का आरोप लगाया है। घायल की पत्नी ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। ग्राम समाज की जमीन खाली कराने को लेकर पूर्व में विवाद हुआ था, तभी से रंजिश चल रही है।
विज्ञापन

थाना निधौली कलां क्षेत्र के गांव पिपहरा निवासी राजबहादुर (47) को घर के सामने सोते समय बुधवार रात गोली मारकर घायल कर दिया गया। उसकी पत्नी चंद्रकली ने गांव के ही विनय यादव और विष्णु यादव सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। गोली लगने से घायल राजबहादुर को रात करीब दो बजे जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया।
घायल के परिजनों ने बताया कि ग्राम समाज की जमीन पर उनकी झोंपड़ी बनी थी और लंबे समय से गोबर पड़ रहा था। इस जमीन को करीब 15 दिन पहले प्रधान ने पंचायत भवन बनाने की बात कहकर खाली करा लिया। इसका विरोध किया तो धमकी दी। इसी रंजिश के चलते गोली मारी गई है। प्रभारी थानाध्यक्ष पुलकित शर्मा ने बताया कि ग्राम समाज की जमीन को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। इसी को रंजिश बताया जा रहा है और गोली मारने के आरोप लगाए गए हैं। तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें