फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार किसान की मौत

Thu, 07 Aug 2025 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मिरहची। कस्बा से दवा लेकर घर लौट रहे साइकिल सवार किसान की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक व चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

थाना मिरहची के गांव फालर निवासी बलवीर सिंह ने बताया कि भाई रनवीर सिंह (60) को कई दिन से बुखार आ रहा था। इसके कारण बृहस्पतिवार को कस्बा से दवा लेकर घर लौट रहे थे। साइकिल सवार रनवीर जैसे ही कासगंज मार्ग स्थित गांव नगला नथा के पास पुहंचे पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायल को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने रनवीर को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। वहीं ट्रक और चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें