फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: हाथी गेट पर लगेंगे लाल पत्थर तो घंटाघर की घड़ियां होंगी डिजिटल

Thu, 07 Aug 2025 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के प्रमुख व ऐतिहासिक स्थल घंटाघर व हाथी गेट को सजाने के लिए पालिका ने कमर कस ली है। मुख्य स्मारकों को आकर्षक बनाने के लिए पालिका खर्च का अनुमान (एस्टीमेट) तैयार करा रही है। इसके बाद इनकी सुंदरता में चार चांद लगाए जाएगें। बुधवार को पालिकाध्यक्ष ने निरीक्षण किया है।
विज्ञापन


नगर पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को बताया कि घंटाघर को लेजर लाइटों से सजाया जाएगा और उसके फर्श को पत्थरों से जीर्णोद्धार किया जाएगा। घंटाघर की घड़ियों को बदलवाकर डिजिटल घड़ियां लगाई जाएगीं जिसमें लाइट होने की वजह से रात को आसानी से समय देख सकेंगे। घंटाघर पर घूमने आने वाले लोगों के लिए एक सेल्फी पॉइंट भी स्थापित कराया जाएगा।

पुराने बाजार स्थित हाथी दरवाजा का लाल पत्थर से पुनर्निर्माण कराया जाएगा, यहां भी रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। सुधा गुप्ता ने कहा कि हमारी प्राथमिकता शहर के विकास से बढ़कर कुछ नहीं है। घंटाघर पर पहुंचकर बुधवार को नगर पालिका प्रतिनिधि पंकज गुप्ता, पीडब्लूडी जेई, मानव संस्कार समिति के अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन


स्वामी विवेकानंद सेवा समिति की बैठक शहर के शास्त्री नगर स्थित कार्यालय पर आयोजित की। नगर पालिका परिषद की ओर से हाथी गेट के सौंदर्यीकरण कराए जाने की घोषणा पर हर्ष व्यक्त किया गया। समिति प्रमुख अमित स्वरूप सक्सेना ने कहा कि समिति लगभग दो वर्ष पूर्व से नगर पालिका परिषद से हाथी गेट के सौंदर्यीकरण की मांग कर रही थी।

पालिका ने भी ऐतिहासिक व प्राचीन हाथी गेट को नया रूप के आश्वासन के बाद मिठाई बांट कर समिति पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं हर्ष व्यक्त किया। बैठक में जितेंद्र स्वरूप सक्सेना, डॉ प्रदीप रघुनंदन, बृजेश चौहान, बॉबी गुप्ता, आदित्य भारद्वाज,राजू यादव, राहुल मिश्रा, मोहित सक्सेना, कैलाश चंद्र सविता, राहुल कुलश्रेष्ठ आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें