मृतक विनीत उर्फ लालू फाइल फोटो ।
- फोटो : ETAH
एटा। थाना नयागांव क्षेत्र के गांव महमूदपुर पट्टी में ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर में फंसकर किसान की शनिवार की देर शाम दर्दनाक मौत हो गई। किसान रोटावेटर की चपेट में आने से बुरी तरह उसमें फंस गया था।
गांव महमूदपुर पट्टी निवासी विनीत उर्फ लालू (20) पुत्र रामौतार सिंह शनिवार की देर शाम खेत में चल रहे ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर की चपेट में आकर बुरी तरह फंस गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। किसी तरह से उसके अंगों सहित शव को रोटावेटर में से निकाला गया। चाचा अमर सिंह ने बताया कि लालू खेत की जुताई करा रहा था, तभी ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर की चपेट में आ गया। इसके चलते उसका आधा शरीर रोटावेटर से बुरी तरह कुचल गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
हादसे की खबर मिलने पर ग्रामीण पहुंचे और किसी तरह से रोटावेटर खोलकर शव के अंगों को बाहर निकाला। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेजकर पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने बताया कि हादसे में ट्रैक्टर चालक की कोई गलती नहीं है, उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।