फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल किसान की आगरा में मौत

Mon, 09 Nov 2026 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए किसान की आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। त्योहार पर किसान की मौत के बाद घर में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन


बागवाला थाना क्षेत्र के गांव मरजादपुर निवासी शोभाराम (35) बृहस्पतिवार की सुबह वह बाजार से सामान खरीदने के लिए गांव जीसुखपुर गए थे। लौटते समय एटा की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने परिजन को सूचना दी। परिजन उन्हें उपचार के लिए आगरा ले गए थे।
शोभाराम के भाई कमल सिंह ने बताया कि आगरा में उनका उपचार चल रहा था, जहां शनिवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सीओ सिटी कीर्तिका सिंह ने बताया कि आगरा में उपचार के दौरान शोभाराम की मौत हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें