एटा। पिलुआ थाना क्षेत्र में सियार ने एक खेत पर सो रहे किसान सहित एक महिला पर हमला कर दिया। जिससे किसान लहूलुहान हो गया। चीखपुकार की आवाज़ सुनकर आए ग्रामीणों ने सियार को घेरकर मार डाला।
थाना क्षेत्र के गांव बृजलाल निवासी प्रेमपाल शनिवार की रात अपने खेत पर लगे ट्यूबवैल की कोठरी में सो रहे थे। तभी सियार ने उनपर हमला बोल दिया। प्रेमपाल ने बचने की कोशिश कीए लेकिन सियार ने उनका पैर में काट लिया। घायल अवस्था में भागते हुए उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। सियार भी पीछा करते हुए गांव जा पहुंचा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की एक महिला प्रकाशी अपनी बुर्जी काम कार रही थीं तभी उन पर भी हमला कर दिया। महिला बाल-बाल बच गई। शोर मचाने पर गांव वाले एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने सियार को घेर कर मार डाला।
रविवार को दिनभर यह सियार मृत अवस्था में घटनास्थल पर ही पड़ा रहा। ग्रामीणों ने बताया कि सूचना देने के लिए वनविभाग को फ़ोन किया लेकिन संपर्क नहीं हो सका।