फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: खेत पर अचेतावस्था में मिला किसान, मौत

Mon, 14 Apr 2025 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना व कस्बा बागवाला में एक किसान सोमवार को खेत पर अचेतावस्था अवस्था में मिला। परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बागवाला निवासी संगीता ने मेडिकल कॉलेज में बताया कि सोमवार को सुबह के समय भाई श्याम सिंह (42) खेत पर फसल देखने गए। दोपहर तक वापस नहीं लौटे तो परिजन ढूंढते हुए खेत पर पहुंचे। वहां देखा कि श्याम सिंह अचेतावस्था में पड़े हुए हैं। गंभीर हालत में लेकर मेडिकल कॉलेज आए, यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही घर ले गए।
थाना प्रभारी बागवाला अखिलेश दीक्षित ने बताया कि इस प्रकार का कोई मामला संज्ञान में नहीं है। किसी प्रकार की कोई तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें