एटा। गांव मानिकपुर में फसल में कीटनाशक लगाते समय किसान बेहोश हो गया। हालत बिगड़ने पर परिजन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लाए।
थाना बागवाला के गांव मानिकपुर निवासी पंकज ने मेडिकल कॉलेज में होश आने पर बताया कि शुक्रवार देर शाम वह गेहूं की फसल में कीटनाशक का छिड़काव कर रहे थे। अचानक से चक्कर आने लगे और गश खाकर गिर पड़े। पिता रविंद्र ने बताया कि यह देखकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर आए और घर पर सूचना दी। पंकज को खेत से उठाकर एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लाए। यहां इमरजेंसी के बाद मेडिसिन वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
बरतें सावधानी
सीएमएस डॉ. एस चंद्रा ने बताया कि किसी भी फसल में कीटनाशक का छिड़काव करते समय विशेष सावधानी बरतें। मास्क लगाएं और दस्ताने पहनकर ही छिड़राव करें। हवा के बहाव के साथ छिड़काव करें। विपरीत दिशा से दवा छिड़कने पर दवा मुंह और आंख में जाने पर परेशानी हो सकती है।