संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में तीन लोगों को परिजन लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए घर ले गए।
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में सोमवार की सुबह 7 बजे प्रभु चरण (60) निवासी कासोन को परिजन लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बेटा अजय ने बताया कि वह सुबह खेत से काम करके लौटे थे। तभी अचानक उनके सीने में तेज दर्द होने लगा। इसके बाद उन्हें इमरजेंसी लेकर आए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं रविवार की रात करीब 12 बजे राजपाल सिंह (70) निवासी नगला खमानी को परिजन लेकर आए। यहां नाती सुरजीत सिंह ने बताया कि रात को अचानक उनकी सांस उखड़ गई। इसके बाद तबीयत बिगड़ने लगी। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
रविवार की शाम करीब 6 बजे रमेश चंद्र (45) निवासी अशोक नगर को परिजन लेकर आए। बेटा ओशांक ने बताया कि उनका रक्तचाप अचानक से बढ़ गया। इसके बाद तबीयत बिगड़ गई। उन्हें इमरजेंसी लेकर आए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बेटे ने बताया कि वह वनगांव रोड स्थि पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात थे। उन्हें कई दिनों से रक्तचाप बढ़ने की दिक्कत थी।