फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर किसान की मौत

Sun, 21 May 2017 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
electricity - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
ट्रैक्टर से चरी उतराते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए एटा भेजा है।

रनवीर पुत्र रामदास निवासी दावरी अपने ट्रैक्टर से श्रीनगला प्लांट पर चरी लेकर गए थे। चरी की तौल कराने के बाद वह ट्रैक्टर पर चढ़कर चरी उतार रहा था। कुछ ऊपर ही हाईटेंशन लाइन जा रही थी जिसका उसे ध्यान नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान उसका सिर तार से छू गया और करंट लगने से वह नीचे आ गिरा। अन्य लोग दौड़कर उनके पास पहुंचे तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें