फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: छत से गिरकर किसान की मौत

Sun, 12 Jul 2026 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव वाहनपुर में शनिवार रात छत से गिरकर किसान की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन किसान को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


गांव वाहनपुर निवासी विजेंद्र ने बताया कि खेतों में धान की रोपाई का काम चल रहा है। चाचा क्षेत्रपाल सिंह (55) शनिवार देर शाम खेत से काम करके घर लौटे थे। रात करीब नौ बजे परिवार के साथ भोजन करने के बाद वह रोज की तरह घर की छत पर टहलने के लिए चले गए। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह असंतुलित होकर नीचे आ गिरे। गिरने की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो वह गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े थे। यह देखकर परिजन उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें