फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: आलू की फसल में नुकसान पर किसान ने गोली मारकर जान दी

Sun, 01 Mar 2026 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद पुलिस की गिरफ्त में ट्रक। संवाद
विज्ञापन
अलीगंज/एटा। आलू की फसल में नुकसान होने पर नयागांव थाना क्षेत्र के तमरौरा के किसान का धैर्य रविवार को जवाब दे गया। खेत से लौटने के बाद किसान ने तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। किसान की मौत से परिवार में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन


तमरौरा निवासी 35 वर्षीय सोमवीर के परिवार में मां कमलेश देवी, पत्नी बीनू, दो बच्चे 11 वर्षीय शिवांशु, सात वर्षीय बेटी मानवी, बड़ा भाई संतोष रहते थे। संतोष अविवाहित है। गांव में ही कच्चे मकान में पूरा परिवार रहता है। संतोष ने बताया कि सोमवीर पर ढाई बीघा खेत था। 20 बीघा खेत पट्टे पर लिया था। इसमें आलू की फसल की थी। आलू की खुदाई चल रही है। अत्यधिक पैदावार के कारण फसल के दाम बेहद कम है। इससे किसानों को लागत निकलना भी मुश्किल हो रहा है।
सोमवीर का भी एक लाख रुपये से अधिक नुकसान हुआ है। इसको लेकर वह चार पांच दिन से टेंशन में था। रविवार की दोपहर बाद करीब चार बजे वह खेत से लौटकर घर आया। इसके बाद कमरे में जाकर तमंचे के कनपटी पर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिवारीजन दौड़कर कमरे में पहुंचे। वहां सोमवीर तड़प रहा था। पास में तमंचा पड़ा हुआ था। सिर से खून बह रहा था। उसे ग्रामीणों की मदद से सीएचसी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन






फसल में नुकसान होने पर किसान की आत्महत्या की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मौके से तमंचा भी बरामद हुआ है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - राजेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी अलीगंज

सड़क हादसे के बाद पुलिस की गिरफ्त में ट्रक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें