फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: किसान ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 10 Oct 2026 12:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
फोटो- 28- किसान सुनील कुमार का फाइल फोटो।
विज्ञापन
एटा। गांव भगवंतपुर में शुक्रवार को किसान का शव बाग में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजन ने बताया कि एक दिन पहले उनका परिवार में विवाद हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बागवाला थाना क्षेत्र के गांव भगवंतपुर निवासी सुनील कुमार (40) का बृहस्पतिवार को परिवार में किसी बात के कारण विवाद हुआ था। परिजन मुकेश कुमार ने बताया कि इसके बाद वह घर से निकल गए। तलाश करने पर उनका शव बाग में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि घटना की गहनता से छानबीन की जा रही है। सुनील कुमार चार भाइयों में सबसे बड़े थे और खेती करते थे। इनका खुद का ट्रैक्टर था जिसे स्वयं ही चलाते थे। इनका शव घर से करीब 500 मीटर दूर आम के बाग में पेड़ पर लटका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें