गुरूवार सुबह धूमधाम से सांई पालकी यात्रा निकाली गई। सुबह मंदिर से शुरू हुई पालकी यात्रा पूरे शहर में होकर गुजरी। भक्तों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत कर प्रसाद वितरण किया गया। शोभायात्रा नन्नूमल चौराहे स्थित मंदिर से शुरू हुई और ठंडी सड़क होते हुए जीटी रोड, निधौली रोड, वनगांव होते हुए पुन: साईं मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
इस दौरान भक्त बैंडबाजों के साथ र्साइं के जयकारे लगा रहे थे। र्साइं के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। पालकी लेकर चल रहे भक्तों में उत्साह देख रहे थे। राहुल , कल्लू , सागर , चित्रक कुलश्रेष्ठ , नरेश , सचिन, अतुल ,विष्णु ,शिवम ,राजा वर्मा, अमर पाल सहित अनेक भक्त मौजूद रहे।