फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मकान गिरने से बेघर हुआ परिवार

Sun, 22 Sep 2024 10:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मिरहची क्षेत्र के नगला श्याम में बारिश से आफत अभी बनी हुई है। शुक्रवार की शाम को एक परिवार का मकान गिर गया। बेघर परिवार पड़ोसी के मकान में जीवन-यापन कर रहा है।
विज्ञापन

गांव निवासी प्रेम सिंह मजदूरी कर आजीविका चलाता है। शुक्रवार रात अपने सात बच्चों के साथ घर में था, उसी समय मकान गिर गया। गनीमत रही कि कोई मलबे की चपेट में नहीं आया। इनके पास रहने के लिए अब कोई छत नहीं है। गांव में ही पड़ोसी के मकान में शरण लेकर रह रहे हैं। प्रेम सिंह ने बताया कि उसके पास जमीन नहीं है। मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। बरसात ने उससे छत भी छीन ली है। खंड विकास अधिकारी मनोज शर्मा का कहना है कि बारिश में जिसका भी मकान गिरा है, सर्वे कराकर आवास का लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें