फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के लिए चुनौती बना गोलीकांड: युवती को भेद गई गोली, खून के निशान... न कोई असलाह; रहस्य बरकरार

Sun, 07 Apr 2024 10:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा पुलिस के लिए गोलीकांड चुनौती से कम नहीं है। छत पर चहलते समय युवती को गोली भेद गई। आसपास न खून के निशान मिले न कोई असलाह। घटना का रहस्य बरकरार है। 
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला जाटवपुरा में शनिवार की सुबह फिजियोथेरेपिस्ट शिवानी (27) को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगी थी। वह इस समय एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में भर्ती है। परिवार वालों के साथ ही वह भी चुप्पी साधे हुए है। इससे गोली लगने की घटना का रहस्य बरकरार है।

विज्ञापन


शनिवार सुबह शिवानी को गोली लगने के बाद चचेरा भाई राहुल उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचा था। जहां से शिवानी की हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने आगरा रेफर कर दिया था। एसएन मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच के दौरान छत पर किसी प्रकार का कोई खून का निशान या शस्त्र व कारतूस नहीं मिला।

घर के अंदर कई स्थानों पर खून के धब्बे जरूर मिले थे। शनिवार की शाम को ही शिवानी से पूछताछ के लिए गोदाम चौकी प्रभारी संजय सिंह आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां युवती ने कोई बात नहीं बताई। न ही उसके परिजन कुछ बताने को तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें