फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवारीजनों से मिले परिवहन राज्यमंत्री

Sun, 15 Nov 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौ दिन पूर्व नगला बेरिया में ईंट से कुचलकर हुई हत्या का शिकार युवक के परिवारीजनों से मिलने रविवार को परिवहन राज्यमंत्री मानपाल सिंह पहुंचे। उन्होंने हर संभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन

केशवदेव आठ नवंबर की शाम घर से घूमने की कहकर निकला था। उसकी ईंट पत्थरों से कुच कर हत्या कर दी गई। उसका शव अगले दिन खेत से बरामद हुआ। परिवहन राज्यमंत्री ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वो धैर्य रखें। शासन प्रशासन उनके साथ है। परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से शीघ्र मुआवजा दिलाया जाएगा। हत्याकांड के मामले में जो भी आरोपी नामजद किए हैं उनकी गिरफ्तारी भी जल्द होगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें