फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम करने पर दर्दनाक मौत: पुलिस वाले भाइयों का बहन पर ऐसा जुल्म, सुनकर सिहर गए लोग; प्रेमी ने किए कई खुलासे

Tue, 11 Jul 2023 05:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में युवती को प्रेम करने पर दर्दनाक मौत की सजा मिली। इसे सुनकर लोग सुनकर सिहर गए। युवती के पुलिस में तैनात भाइयों पर बहन पर जुल्म करने का आरोप है। प्रेमी ने कई हैरान करने वाले खुलासे किए है।
विज्ञापन
प्रेम करने की दर्दनाक सजा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में गांव के ही युवक से प्रेम करने और शादी की जिद करने पर पिता-पुत्र अपनी बेटी अर्चना (20) की हत्या कर दी। यह बात उन्होंने पुलिस से पूछताछ पर स्वीकार किया है। उसके घर वाले इससे पहले भी हत्या करने की साजिश रच चुके थे। इस बात का खुलासा प्रेमी ने किया है। प्रेमी ने बताया कि बीती 18 जून को भी अर्चना की हत्या करने की साजिश  रची गई थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। बताया कि अर्चना ने छिपाकर रखे फोन से पूरी साजिश बताई थी। 

विज्ञापन


घटना मिरहची थाना क्षेत्र के नगला श्याम गांव की है। गांव निवासी ब्रह्म सिंह की बेटी अर्चना छह जुलाई से लापता है। काफी खोजबीन के बाद उसका पती नहीं चल सका। गांव के चौकीदार ने ब्रह्म सिंह और इसके पुत्र मुनेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ गायब करने का मुकदमा दर्ज कराया है। प्रेमी विवेक ने बताया कि 12 जून को अर्चना शादी की जिद पर अड़ गई थी। घर वालों को पता चला तो उनके द्वारा उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा। लेकिन, वह मुझसे ही शादी करना चाहती थी। 

यह भी पढ़ेंः- महिला दरोगा का दर्द: साहब! अब बर्दाश्त नहीं होता...एसीपी के सामने फूट-फूटकर रोई, बताई थानेदार की शर्मनाक करतूत

विज्ञापन
Trending Videos

बताया कि उसके घर वाले किसी भी हालत में शादी को तैयार नहीं थे। प्रताड़ित करने के बावजूद घर वाले उसके इरादों को नहीं तोड़ पाए। इस पर 17 जून को उसे भूखा प्यासा कमरे में बंद कर दिया था। 18 जून को उसने मुझे छिपाकर रखे गए फोन से पूरी बात बताई। उस समय शायद उसको यह अहसास हो गया था कि उसकी हत्या कर दी जाएगी। प्रेमी का कहना है कि उसने फोन करके पुलिस अधिकारियों को पूरी बात बताई। 

यह भी पढ़ेंः- UP Crime News: गांव के तीन युवक घर से बुलाकर ले गए, शराब पिलाने के बाद लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी
विज्ञापन

प्रेमी की सूचना पर मिरहची थाना से पुलिस गांव गई और बंद कमरे से अर्चना को निकालकर बाहर लाई। अर्चना ने कहा था कि मैं शादी विवेक से ही करूंगी अन्यथा जान दे दूंगी। तब सब लोग शादी के लिए राजी हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने उसके भाई, पिता और मां को सुपुर्दगी में दे दिया था। अब छह जुलाई से वह लापता है। घर वाले ठीक से कोई बात नहीं बता रहे है। पुलिस युवती की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें