फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'महिला पुलिस अधिकारी से शादी करा दूंगा..', फोन पर बात भी करा दी, फिर हड़पे छह लाख; ऐसे खुली पोल

Mon, 14 Jul 2025 10:01 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

खुद को क्रिकेटर बताने वाले आर्यन ने युवक को शादी का झांसा दिया। महिला पुलिस अधिकारी से शादी कराने की बात कही। फोन पर बात भी कराई। कई बार में छह लाख रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में महिला पुलिस अधिकारी से शादी कराने का झांसा देकर एक युवक से 6 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। रुपये वापस मांगने पर धमकी दी गई। पाड़ित व्यक्ति ने आरोपी के खिलाफ साइबर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


गांव किन्हावर थाना बिछवां जिला मैनपुरी निवासी महावीर ने साइबर थाने में गांव बारथर कोतवाली देहात निवासी आर्यन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें लिखा है कि आर्यन गांव के रिश्ते से उसका फुफेरा भाई लगता है। काफी समय से इसके साथ जान-पहचान है जिसके चलते इसके ऊपर घर के सभी लोग विश्वास करते हैं। खुद को एक अच्छा क्रिकेटर बताने वाले आर्यन ने उसकी शादी कराने की बात कही।

उन्होंने बताया कि कुछ रुपये दो तो किसी महिला पुलिस अधिकारी के साथ शादी करा देगा। झांसे में आकर जब यूपीआई के माध्यम से रुपये इसके खाते में डाल दिए तो किसी लड़की से या वॉइस चेंजर से लड़की की आवाज में बात कराने लगा।
विज्ञापन


 

आरोप है कि धीमे-धीमे करके 25 जनवरी से 13 फरवरी तक इसने यूपीआई व अन्य माध्यमों से 6 लाख रुपये ले लिए। महावीर ने रिपोर्ट में लिखा है कि इतने रुपये लेने बाद मन में विचार आया कि पुलिस अधिकारी से मिला जाए तो किसी तरह उस अधिकारी का नंबर लेकर फोन कॉल की और उनके पास पहुंचा तो हकीकत सामने आई। जब आरोपी से रुपये वापस मांगे तो उसने जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस विभाग में है पिता
आरोपी आर्यन के पिता पुलिस के रेडियो विभाग में हैं और वर्तमान में सहारनपुर में तैनात हैं। आर्यन के कारनामों से परेशान होकर नंबर को ब्लॉक कर दिया है। मां भी इसकी वजह से ही काफी परेशान रहती है। पिछले दिनों ठगी के पैसों से ही इसने कई स्थानों की यात्रा की।

 
विज्ञापन

खुद को अंडर-19 क्रिकेट टीम का बताता था सदस्य
आरोपी आर्यन खुद को भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम का सदस्य बताता था। घर से लेकर दोस्त व रिश्तेदारी में सब जगह रौब जमाकर ठगी करता है। कभी किसी अधिकारी तो कभी किसी खास शख्सियत के साथ एडिट करके अपना फोटो बना लेता है जिससे लोगों को आसानी से बेवकूफ बनाता रहता है। सुर्खियों में रहने के लिए अखबार की कटिंग तक को एडिट करके अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डालता रहता है।

सीओ सदर संजय सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। फिलहाल ठगी का यही मामला सामने आया है। मामले की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है, जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे। उनके आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें