फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तीन दिन बाद भी नहीं हटा टूटा पेड़, राहगीरों की बढ़ी मुसीबत

विज्ञापन
अलीगंज मार्ग पर बिजली न आने पर जाम को खुलवाती पुलिस। स्रोत वीडियोग्रैब
विज्ञापन
एटा। जीटी रोड पर जलनिगम प्रयोगशाला के सामने तूफान में गिरा विशाल पेड़ तीन दिन बाद भी नहीं हटाया गया है। सड़क किनारे पड़े इस पेड़ के कारण आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद वन विभाग की ओर से पेड़ को हटाने की पहल नहीं की गई। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को निकलने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले आए तूफान के दौरान जलनिगम प्रयोगशाला के सामने पेड़ गिर गया था। इसके बाद से ही पेड़ सड़क के पास पड़ा हुआ है। जीटी रोड पर वाहनों की आवाजाही अधिक होने के कारण यहां से निकलने वाले वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संकरी जगह से वाहनों को निकालने में परेशानी होती है जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
वहीं पेड़ के आसपास कई दुकानें संचालित हैं। पेड़ जमीन पर गिरे होने से दुकानदारों को भी परेशानी हो रही है। ग्राहकों को दुकानों तक पहुंचने में दिक्कत होती है जिसका असर उनके कामकाज पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

वर्जन
जीटी रोड पर जलनिगम प्रयोगशाला के सामने टूटे पेड़ की जानकारी नहीं मिली। वहां कर्मचारियों को भेजकर पता लगाते हैं अगर पेड़ अभी तक पड़ा है तो उसको हटवा दिया जाएगा। - केके जैन, रेंजर, वन विभाग
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें