ककोड़ा मेला खत्म होने के बाद अब मेला मार्गशीर्ष शुरू हो रहा है। मेला ग्राउंड खेल तमाशे वालों के पहुंचने से गुलजार होने लगा है। बुधवार सुबह से ट्रक, मेटाडोर से मेला ग्राउंड में झूले, सर्कस, सिनेमा, नौटंकी आदि खेल तमाशों का सामान पहुंचा रहा है। 19 दिसंबर से तीन जनवरी तक मेला चलेगा।
मेले के तुलसी, वैदेही, जानकी द्वार, परशुराम द्वार के अंदर टिन लकड़ी के सामान से बनी वस्तुओं की बिक्री होगी। हरिपदी जाने वाले मार्ग पर खाजला, नारंगी का बाजार और सोमश्वर चौक पर कंबल कालीन गर्म कपड़ों का बाजार सजेगा।
पालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश विश्वकर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हैंडपंप और अस्थायी प्रसाधन गृह बनाए जाएंगे। तीर्थनगरी के सभी बिजली पोल से खराब पड़े बल्ब सीएफएल को हटाकर नए लगाए जा रहे हैं।