फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची होने लगी तैयार

Wed, 02 Dec 2015 10:49 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्वाचन विभाग ने तीसरे चरण के चुनाव को तैयारियां शुरु कर दी हैं। चुनाव को मतदाता सूची तैयारियां की जा रही है, जिससे कर्मचारियों के बस्तों के साथ इन सूचियों को उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन


तीसरे चरण में पांच दिसंबर को पटियाली एवं सिढ़पुरा विकास क्षेत्र में वोट डाले जाएंगे। पटियाली में 164 और सिढ़पुरा में 156 बूथों पर वोट डाले जाने हैं। पोलिंग पार्टियां चार दिसंबर को दोनों विकास क्षेत्रों से रवाना होंगी। पोलिंग पार्टी के बस्तों में रखी जाने वाली स्टेशनरी में मतदाता सूची भी रखी जाती हैं। जिन मतदाताओं के नाम सूची में बढ़ाए गए हैं उनकी अलग से प्रति लगाकर सूची तैयार कराई जा रही है, जिससे नए मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने में परेशानी न हों। कर्मी लगातार इन सूचियों को तैयार कर रहे हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कर्णवीर सक्सेना ने कहा कि नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल हुए हैं। इन मतदाताओं को मतदान से वंचित न होना पड़े इस लिए अलग से नाम सूची के साथ शामिल किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें