फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूशन न पढ़ने पर शिक्षक ने दो छात्रों को पीटा

Sun, 26 Jul 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री गणेश इंटर कालेज के दो छात्रों को ट्यूशन न पढ़ने पर एक शिक्षक ने उनके साथ मारपीट कर दी। जिससे दोनों छात्रों के चोटें आ गई। छात्रों की पिटाई से अन्य छात्रों में रोष देखा गया। छात्रों ने शिक्षक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्रों का मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन

कालेज के शिक्षक अजय माहेश्वरी कक्षा 10 में गणित पढ़ाते हैं। शनिवार को उन्होंने क्लास में छात्र विवेक पुत्र रामप्रकाश निवासी अशोक नगर एवं प्रिंस पुत्र फूल सिंह निवासी श्रीगणेश कालोनी से उन्होंने ट्यूशन के बारे में पूछा। दोनों छात्रों ने ट्यूशन पढ़ने से इंकार कर दिया। इसी बात पर शिक्षक ने दोनों की पिटाई कर दी। जिससे दोनों छात्रों के चोटें आ गई। छात्रों ने अपने घर जाकर परिवारीजनों को पूरी जानकारी दी। इस घटना से कक्षा के अन्य छात्रों में भी रोष देखा गया। छात्र एकत्रित होकर रविवार को कोतवाली पहुंचे। पुलिस को शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

छात्रों ने की थी अभद्रता
शिक्षक अजय माहेश्वरी का कहना है कि छात्र आपस में बातें कर रहे थे। उन्होंने दोनों छात्रों को बात न करने को कहा। इस बात पर दोनों छात्रों ने उनके साथ अभद्रता कर दी थी। उन्होंने दोनों छात्रों को फटकारा था। छात्रों के अभिभावकों को भी इसकी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें