महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कॉलेज से डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा देकर बाहर निकलते प्रश
एटा। जिले के 20 परीक्षा केंद्रों पर डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। परीक्षा देने के बाद प्रशिक्षुओं ने बताया कि पहली व दूसरी पाली में वर्तमान भारतीय समाज एवं प्रारंभिक शिक्षा और शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशासन का पेपर आसान रहा।वहीं पहली पाली में 88, दूसरी पाली में 84 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा छोड़ दी।
डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा के पहले दिन पहली पाली में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक हुई। परीक्षा केंद्र पर एक घंटे पहले से अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र और आधार कार्ड देखकर प्रवेश दिया गया। प्रथम पाली में पहला पेपर वर्तमान भारतीय समाज एवं प्रारंभिक शिक्षा का था। प्रशिक्षुओं ने पेपर आसान बताया। पहली पाली में 4745 पंजीकृत प्रशिक्षुओं में से 4657 ने परीक्षा दी। 88 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशासन का पेपर भी आसान रहा। इसमें पंजीकृत 4734 प्रशिक्षुओं में से 4650 ने परीक्षा दी। 84 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा देने के बाद प्रशिक्षुओं ने बताया कि दोनों पालियों में पेपर आसान रहा।
प्रथम पाली में वर्तमान भारतीय समाज एवं प्रारंभिक शिक्षा का पेपर हुआ। पेपर आसान रहा जिसकी वजह से सभी प्रश्न हल कर लिए गए। - अमन प्रताप सिंह
दूसरी पाली में शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशासन विषय का पेपर था। पेपर आसान रहा। हल करने में कोई दिक्कत नहीं हुई। प्रश्न पाठ्यक्रम के अनुसार आया। - अमित कुमार
जिले के 20 परीक्षा केंद्रों पर डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित की गई। सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण व सकुशल परीक्षा संपन्न हुई। - दिनेश कुमार, बीएसए और प्रभारी डायट प्राचार्य
महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कॉलेज से डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा देकर बाहर निकलते प्रश
महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कॉलेज से डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा देकर बाहर निकलते प्रश