मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग में लगी मरीजों की भीउ़।
- फोटो : मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग में लगी मरीजों की भीड़।
एटा। गर्मी बढ़ने से लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी होने लगी हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों में आंखों के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। आंखों में लालामी और खुजली की दिक्कत आ रही है।
दिन में तापमान बढ़ जाता है तो शाम के समय कम हो जाता है। ऐसे में लापरवाही लोगों को बीमारियों का शिकार बना रही है। जहां सर्दी, खांसी से लोग परेशान है। वहीं, अब आंखों में लालामी की शिकायत लेकर भी मरीज मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में पहुंच रहे हैं। चिकित्सक आंखों में संक्रमण होने के कारण लालामी, दर्द, खुजली और जलन होने की समस्या बता रहे हैं। नेत्र रोग विभाग की बात करें तो यहां प्रतिदिन 150 से 170 मरीज पहुंच रहे हैं। इसके अलावा आंखों में अन्य समस्याओं के भी मरीज रहते हैं।
डॉ. अंजू ने बताया इस मौसम में वायरल इन्फेक्शन होना आंखों में आम बात है। इस स्थिति में आंखों को साफ पानी से साफ करते रहें। यदि आंखों में ज्यादा दिक्कत हो तो चिकित्सक को अवश्य दिखाएं, इसमें लापरवाही नहीं करनी चाहिए। बृहस्पतिवार को नेत्र रोग विभाग में 348 मरीज आखों की समस्या के पहुंचे। इनमें से 120 से 130 मरीज ऐसे रहे जिनकी आंखों में खुजली सहित लालामी की समस्या रही। इसके अलावा अन्य आंखों की समस्या के मरीज रहे।
ये बरतें सावधानी
- आंखों पर चश्मा लगाकर बाइक को चलाएं।
- साफ पानी से आंखों को अच्छी तरह धोते रहें।
- बिना चिकित्सक को दिखाए आंखों में कोई ड्राॅप न डालें।
- अगर आंखों में लालामी है तो आराम करें।
- धूल-धूप से आंखों को बचाने के लिए सनग्लासेज लगाएं।