एटा। होली पर घर आने जाने वालों को कोई दिक्कत न हो। इसके लिए बसों के अतिरिक्त फेरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। सर्वाधिक बसें दिल्ली मार्ग पर भेजने का फरमान जारी हुआ है।
15 मार्च तक दिल्ली जाने वाली अधिकांश बसें अतिरिक्त चक्कर लगाएंगी।
जिले से शुक्रवार को 90 बसों को दिल्ली मार्ग पर दौड़ाया जाएगा। बचीं 72 बसों को अन्य मार्गों पर चलाया जा रहा है। इनमें 42 अनुबंधित बसें आगरा कासगंज मार्ग पर दौड़ रहीं है। उच्चाधिकारियों ने जिले के हिसाब से मार्गों का निर्धारण किया है। परिवहन निगम ने कंट्रोल रूम स्थापित कर एक नंबर जारी किया है। 8004912968 इस नंबर पर कॉल करके यात्री असुविधा की जानकारी दे सकता है। उसे तत्काल सहायता प्रदान की जाएगी। समय सारणी के हिसाब से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
इन मार्गों से जाएंगी बसें
अलीगढ़ डिपो - पलवल सरायकाले खां व अलीगढ़ मथुरा लिंक मार्ग
बुद्ध विहार- अलीगढ़, दिल्ली, सरायकाले खां, अलीगढ़ आगरा लिंक मार्ग
हाथरस डिपो- दिल्ली आनंद विहार मार्ग
एटा- दिल्ली आनंद विहार
कासगंज- दिल्ली आनंद विहार
नरौरा- दिल्ली, बदायूं मार्ग
अतरौली- दिल्ली, बदायूं मार्ग
उच्चाधिकारियों से जो निर्देश मिले हैं। उसी के अनुसार दिल्ली के लिए अधिक बसें संचालित की जा रही हैं। इसी के तहत शुक्रवार से 90 बसें भेजी जाएंगी।
मदनलाल, एआरएम , एटा