बैठक के दौरान मौजूद वैश्य एकता परिषद के पदाधिकारी। स्रोत संगठन
- फोटो : bhadrawah news
एटा। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की कार्यकारिणी की मासिक बैठक शनिवार को गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। इस दौरान संगठन की कोर कमेटी का विस्तार किया गया।
जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने अनीता अग्रवाल को महिला प्रकोष्ठ कोषाध्यक्ष, जितेंद्र गुप्ता कन्हैया को नगर संगठन मंत्री, गोपाल दास गुप्ता को नगर संगठन मंत्री का दायित्व सौंपा गया। इस दौरान जिला संगठन मंत्री प्रमोद गुप्ता पम्मू, नगर संगठन मंत्री प्रशांत गुप्ता गांधी, गौरव गुप्ता, चेतन गुप्ता सुन्नेश जैन एडवोकेट, मीरा माहेश्वरी, राजकुमारी सीमा वार्ष्णेय, अलका गुप्ता आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कवि राजेश जैन ने किया।